अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में 22 मार्च रात से चल रही चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है। 24 मार्च को एडीएम सिटी, एसीएम द्वितीय और सीएमओ की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और प्रिंसिपल और प्रॉक्टर के साथ बातची की।