अलीगढ़ के थाना गोधा अंतर्गत 29 अगस्त को नाबालिग बच्ची द्वारा अपने स्कूल के अध्यापक के द्वारा की गई छेड़छाड़ के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक गोधा द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गई। पीड़ित बालिका के परिजनों से तहरीर प्राप्त करके अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा की चिकित्सीय परीक्षण तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।