भारत सरकार के 'आपकी पूँजी, आपका अधिकार' अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर केनरा बैंक अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा अनक्लेम्ड (गैर-दावेदार) खातों में पड़ी राशि के त्वरित निपटान के लिए एक जागरूकता सह दावा निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान लोगों ने सालों से निष्क्रिय पड़े खातों में अपनी रकम के लिए दावा किया।