अलीगढ़ के रोरावर थाना अंतर्गत 9 जुलाई रात करीब 9:30 बजे एटा बाईपास पर चमरोला गांव के सामने एक दुर्घटना हुई। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी।