अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली के रामघाट कल्याण मार्ग स्थित डुकरिया वाली प्याऊ के निकट 21 दिसंबर को अपराह्न करीब 11 बजे छुट्टा सांडों की लड़ाई में आरामशीन पर बैठे एक लकड़ी ठेकेदार की मौत हो गई। छुट्टा गोवंशों का इंतज़ाम नहीं कर पाने और आये दिन सांडों के हो रहे हमलों से गुस्साए लोगों ने रामघाट-कल्याण मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।