अलीगढ़ जीएसटी कार्यालय में तैनात राज्य कर अधिकारी ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर ने अपने साथ लात, घूंसों,जूतों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए एसएसपी को लिखित शिकायती दी है। एसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जीएसटी के राज कर अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह उनके ऊपर सरकारी कागजातों में हेराफेरी कर गलत कार्य करने का दबाब बना रहे हैं। जब उनके द्वारा ऐसा कार्य करने से मना कर दिया गया। तो वह पिछले कुछ दिन से उनसे चिढ़ रहे हैं। आरोप है कि 15 मई दोपहर डिप्टी कमिश्नर अखिलेश कुमार सिंह ने उन्हें ताला नगरी स्थित ऑफिस में बुलाया और गंदी-गंदी गाली देने लगे । उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।