अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने पहले तो 40 फ़ीसदी से कम हाजिरी पर छात्रों को परीक्षा दिला दी, पर अब अंक पत्र देने से इनकार कर दिया। अंक पत्र न मिलने को लेकर एएमयू के छात्रों ने बाबे सैयद गेट को बंद कर हंगामा किया। स्नातक के विद्यार्थियों के अंक पत्र को 40 फ़ीसदी से कम हाजिरी होने के चलते इंतजामिया ने रोक लिया है। इसके विरोध में छात्रों ने बाबे सैयद को बंद कर दिया है। छात्रों का कहना है कि जब उनकी हाजिरी 40 फ़ीसदी से कम थी तो उन्हें परीक्षा क्यों देने दिया गया। उधर इंतजामिया से जुड़े लोगों का कहना है कि जिन विद्यार्थियों की 40 फ़ीसदी से कम हाजिरी है उन्हें बता दिया गया था कि अंक पत्र नहीं दिया जाएगा।