अकराबाद में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का 57वां जन्मदिन शनिवार को मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर हुए आयोजन में 58 नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इससे संगठन को मजबूती मिली। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह, लालाराम, उमेश राघव, कमलकांत , मनवीर सिंह, आकाश कुमार, सोनू सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।