फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद में ट्रक से मजदूर की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

अकराबाद थाना क्षेत्र के पनैठी गंगीरी मार्ग पर बुधवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार मजदूर प्रदीप कुमार (25) को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आया था। वह अलीगढ़ लौट रहा था तभी कौड़ियागंज चौराहे पर यह दुर्घटना हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर एक घंटा देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और क्षेत्राधिकारी छर्रा अभिषेक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों ने अकराबाद थाना और कौड़ियागंज पुलिस चौकी की कार्यशैली पर असंतोष जताया। उन्होंने उच्चाधिकारी के आने तक शव न उठाने और जाम जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें