अकराबाद क्षेत्र के नानऊ पिलखना रोड पर मदरसा निकट 10 जनवरी की दोपहर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों को शिनाख्त नहीं हो पाई है।