अलीगढ सीओ नगर द्वितीय धनंजय ने बताया कि थाना बन्नादेवी अंतर्गत पैसों के लेन- देन को लेकर हुई मारपीट से यामीन की मौत होना मीडिया में दिखाया जा रहा था। मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया था, जिसमें यामीन की मृत्यु क्रोनिक लीवर एवं लंग डिजीज के कारण हुए हृदयघात से होना पाया गया। मृतक के शरीर पर कोई नई चोट नहीं पाई गई । पोस्टमार्ट रिपोर्ट एवं पुलिस की जांच में मारपीट के कारण यामीन की मृत्यु होने संबंधी पुष्टि नहीं हुई है।