फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 के पूरन और 70 की चमेली ने करवा चौथ पर दी जान, अलीगढ़ के दंपति ने गंगा किनारे खाया जहर

अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली अंतर्गत मोहम्मदपुर बढ़ेरा के पूरन सिंह मजदूरी करते थे। पूरन सिंह ने चमेली देवी से गंगा स्नान चलने की कही। पहले तो चमेली देवी ने मना किया, पर बाद में चलने के लिए राजी हो गईं। दोनों सुबह करीब आठ बजे घर से रामघाट के लिए पहुंचे। दोनों ने पहले गंगा स्नान किया। स्नान के बाद गंगा किनारे पूरन सिंह ने पहले चमेली देवी को खाने के सामान में विषाक्त पदार्थ दे दिया फिर खुद भी खा लिया। जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और दोनों अचेत होकर वहीं गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों के अचेत पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। रामघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक पूरन सिंह की मौत हो चुकी थी। अचेत अवस्था में चमेली देवी को अस्पताल ले जाते समय उनकी सांस थम गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें