एक ही दिन में 13 हजार से अधिक प्रीपेड बिजली कनेक्शन कटने से भड़के उपभोक्ताओं का धैर्य सोमवार की शाम को जवाब दे गया। अलीगढ़ शहर में अलग-अलग स्थानों पर 10 बिजलीघरों पर गुस्साए बिजली उपभोक्ता पहुंच गए और प्रदर्शन किया। नौरंगाबाद में जीटी रोड पर दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया, जिससे शहर की रफ्तार थम गई।