फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 12 अप्रैल को अलीगढ़ से आगरा जाएंगे करणी सेना के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रावल ने दी जानकारी

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रावल ने कहा के भारत को एक करने के लिए और मुगलों से बचाने के लिए जिन महापुरुषों ने अपने सिर कटा दिए, उन महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संसद में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राजपूत राजा राणा सांगा के संबंध में अभद्र टिप्पणी करके देश के महापुरुषों का अपमान किया है। इसलिए सभी सनातनी इसके विरोध में हैं। इसी के तहत 12 अप्रैल को करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के संयुक्त आह्वान पर आगरा में महाआंदोलन करके महापुरुषों का अपमान करने पर आक्रोश जताया जाएगा। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के सनातनी शामिल होंगे। अलीगढ़ से 200 बसों में कार्यकर्ता आगरा जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें