अलीगढ़ के SSP कार्यालय में एसिड अटैक और किडनैपिंग की पीड़ित ने आत्मदाह करने की कोशिश की। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के साथ मिली हुई है और उन्हें बचाना चाहती है जिसकी वजह से थाने में उसकी सुनी नहीं जा रही। इससे आहत होकर पीड़ित छात्रा ने SSP ऑफिस में आग लगाने की कोशिश की।