फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने की सहयोगी दलों के साथ बैठक,इस बैठक में भी शिवपाल सिंह यादव नहीं पहुंचें

Wed, 30 Mar 2022 04:44 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने सहयोगी दलों की बैठक बुलाई थी और इस बैठक में एकजुटता के साथ उत्तर प्रदेश की जमीन पर काम करने की बात कही गई। इस बैठक में सुभा सपा से ओमप्रकाश राजभर, जनवादी पार्टी से संजय चौहान, महान दल से केशव देव मौर्य, रालोद  अपना दल से  सभी शामिल हुए लेकिन सभी सहयोगियों में सबसे प्रमुख दल प्रसपा के नेता शिवपाल सिंह यादव इस बैठक का हिस्सा नहीं थे।  बैठक में सभी ने मजबूती के साथ आगे आने वाली चुनौतियों को पार पाने की रणनीति बनाई।  लोकसभा चुनाव में कैसे मजबूती से उतरा जाए इसकी भी चर्चा इस बैठक में हुई लेकिन इस महत्वपूर्ण बैठक में शिवपाल यादव शामिल नहीं हुए थे ।और हालांकि मीडिया से शिवपाल ने इस विषय पर कोई भी बात नहीं की लेकिन माना यह जा रहा है कि इस गठबंधन से शिवपाल अब खासा खुश नहीं दिखते ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें