फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवाओं को उद्यम स्थापित करने में मिलेगी मदद, अब पांच करोड़ तक का मिल सकेगा लोन; एमएसएमई मंत्री ने दी जानकारी

आगरा के हरिपर्वत स्थित होटल में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने उद्योग संवाद को संबोधित करते हुए युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार कई तरह की योजनाएं लेकर आई है, जिसमें सब्सिडी की भी व्यवस्था है। उन्होंने ओडीओपी की विस्तार से बात कहते हुए कहा कि इसमें 50 लाख रुपए तक की सब्सिडी और 5 करोड़ रुपए तक का लोन मिल सकेगा। अभी तक 20 लाख की सब्सिडी और 2 करोड़ रुपए के लोन की सुविधा थी। इससे युवाओं को उद्यम स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने टीटीजेड की बाध्यता के बारे में भी व्यापारियों को सरलीकरण कराने के लिए पैरवी का आश्वासन दिया। शहर के 100 से अधिक उद्यमी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने व्यापार में आने वाली समस्याओं के बारे में बात करते हुए समाधान की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें