फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनों को तोहफा, तीन दिनों तक पूरी तरह से मुफ्त रहेगी बस यात्रा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बहनों को रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया है। 8 अगस्त सुबह 6:00 बजे से 10 अगस्त रात्रि 12:00 बजे तक महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया आगरा मंडल से 707 बसों का संचालन होता है। मथुरा क्षेत्र से 6 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। इसके बाद अब कुल 613 बसें यात्रियों के लिए संचालित की जा रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। आगरा के स्थानीय मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली की ओर जाने वाली बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें