खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, सदर बाजार में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में मुकाबले आयोजित होंगे।