फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिढ़ाकुर में कर्बला जाने वाले रास्ते पर जलभराव, धरनास्थल पर पहुंचे किसान नेता

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर के मुस्लिमों ने ताजिया नहीं दफनाने का ऐलान किया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा है कि कर्बला जाने वाले रास्ते पर जलभराव की समस्या है। सोमवार से स्थानीय लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। किसान व मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह धरने का समर्थन करने पहुंचे। उनके साथ में भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी भी थे। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि विकास खंड बिचपुरी का कस्बा मिढ़ाकुर ओडीएफ प्लस घोषित ग्राम पंचायत है। इसके बाद भी यहां रहने वाले ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद तालाब का गंदा पानी घरों तक आ गया है। चौधरी दिलीप ने कहा है कि कस्बे में बिजलीघर के सामने तालाब बना हुआ है। इसकी 20 वर्षों से सफाई नहीं हुई है। तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर पांच गलियों में भर गया है। मंगलवार से गलियों में भरे पानी को निकालने के लिए मोटर लगा दी गई है। लेकिन अभी भी गलियों में पानी भरा हुआ है। धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि जब तक गलियों में भरा पानी नहीं निकलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने खड़ंजा ऊंचा कराने और तालाब की सफाई कराने की भी मांग की है। वहीं किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि धरने के चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों की आंखे नहीं खुली हैं। स्थायी के बजाय अस्थाई समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें