फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पड़ोसी ने पालतू पिल्ले पर चढ़ा दी कार, विरोध करने पर की मारपीट; घर पर फेंके पत्थर

Arun Parashar Updated Mon, 02 Mar 2026 08:55 PM IST

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में सोमवार को दबंग पड़ोसी ने पालतू पिल्ले पर कार चढ़ा दी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पथराव किया और मारपीट भी की। चंद्र नगर, कालिंदी विहार निवासी शिवम जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी ने तेज रफ्तार कार उनके पालतू पिल्ले पर चढ़ा दी। इससे पिल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। विरोध करने पर आरोपी रवि बघेल ने 10 से 12 साथियों के साथ उनके घर पर पथराव कर दिया। परिजनों के साथ मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आरोपी रवि बघेल और अंकुश को हिरासत में ले लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें