फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कार ले जाते चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस को साैंपा

आगरा के एत्मादपुर के नगला परमसुख में घर के बाहर खड़ी कार का लॉक तोड़कर चोरी करके ले जाते समय ग्रामीणों के जागने पर चोर को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पीड़ित गांव नगला परमसुख के रामवीर सिंह ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में पुलिस को बताया कि सोमवार रात्रि को घर के बाहर परिवार के साथ सो रहा था, तभी एक चोर घर के बाहर खड़ी कार का लॉक तोड़कर गाड़ी स्टार्ट कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। तभी आहट सुनकर घर वाले जाग गए तथा चोर को दबोच कर थाने में पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें