फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पत्नी और उसकी बड़ी बहन जेवर व नकदी लेकर घर से गायब, दी तहरीर

आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव कीठम निवासी लोकेंद्र ने अपनी पत्नी और भाभी पर घर से सोने के आभूषण एवं नकदी लेकर घर से जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सोमवार शाम करीब 6 बजे थाना अछनेरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लोकेंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी तथा पत्नी की बड़ी बहन जो बड़े भाई से शादी हुई थी वो कथित रूप से घर में रखे करीब 25 हजार नकद और कई लाख के सोने-चांदी के आभूषण लेकर चली गईं। घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांचकर आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही, थाना प्रभारी ने बताया शिकायत मिली है, अभी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें