आगरा में खेल निदेशालय एवं उप्र कुश्ती संघ के समन्वय से चार से छह अक्तूबर तक तक प्रदेशीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन किया गया है। प्रदेशीय सब जूनियर बालक कुशती प्रतियोगिता में प्रदेश से 16 मंडल एवं एक छात्रावास सहित कुल 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बालक 17 वर्ग में मुकाबले हो रहे हैं।