आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित ताज महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सैकड़ों किस्मों के फूलों ने दर्शकों का मन मोह लिया। खास आकर्षण रहा सिनेरेरिया का फूल, जिसकी रंग-बिरंगी सैकड़ों वैरायटी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। अलग-अलग रंगों और डिजाइनों में सजे गमलों के बीच सिनेरेरिया प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग फूलों की खूबसूरती देखने और तस्वीरें खिंचवाने पहुंच रहे हैं।