उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत तीन मतदान केंद्रों पर 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, खैरागढ़, सैंया और फतेहाबाद स्थित तीन बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ कैप्चरिंग और धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने 23 अक्तूबर को हुए मतदान को रद्द कर दोबारा वोटिंग का निर्णय लिया था। सोमवार को पुनर्मतदान के दाैरान सैंया मतदान केन्द्र के बाहर सर्विस रोड पर सपा व भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कहासुनी हो गई। एसीपी श्वेता शर्मा व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने हस्तक्षेप कर दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेजा।