तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में नशे की हालत में युवक बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। वह महिलाओं के साथ अभद्रता करता दिखा। शराबी की हरकतों से गुस्साए श्रद्धालुओं ने उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर साथ ले गई। घटना बांके बिहारी मंदिर मार्ग की है।