फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: केंद्र सरकार की बताईं उपलिब्धयां, केंद्रीय मंत्री बोले- आयुष्मान भारत देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर लेक्चर थिएटर-4 में संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। इसमें आयुष्मान कार्ड योजना, एसएन इंटीग्रेटेड प्लान समेत अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इससे पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क हो रहा है। यह जरूरतमंद मरीजों के लिए सबसे बड़ी सौगात है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनाया है। यहां हृदय रोग, किडनी रोग समेत अतिगंभीर रोगों का इलाज और ऑपरेशन हो रहा है। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि एसएन में एमबीबीएस और पीजी की सीटें 200-200 से अधिक हो गई हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह, फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद का अध्यक्ष पूरन डावर, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच, आगरा सर्जंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, सुनील विकल, सुरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें