आगरा के मलपुरा में बाल दिवस के मौके पर मालपुरा क्षेत्र के सरकारी और निजी विद्यालयों में बाल दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव बाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें कक्षा 5 से लेकर आठवीं तक के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने अपने हाथों से खान पीन के व्यंजनों की स्टाल लगाई गईं और एक दूसरे ने खरीदारी की जिससे बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसाय करने की सोच विकसित होगी। कक्षा 5 की छात्रा कृतिका सिंह ने फलों की स्पेशल चाट की स्टाल लगाई,वहीं छात्रा कृष्णा कुमारी,परी ने खाने की कई सामग्री की स्टाल लगाई और बच्चों ने उनसे खाने की चीजें खरीदी। इस दौरान प्रधानाध्यापक मीनू शंखवार,ग्राम प्रधान सुमन,बिंदिया दीक्षित,रजनी कुमारी,विकास यादव,चंद्रवीर सोलंकी,पोहप सिंह,कविता,गिरजा बाथम आदि ग्रामीण और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।