आगरा के कलाकृति ऑडिटोरियम में आयोजित सर्जरी कार्यशाला में दूरबीन विधि से पेट की जटिल सर्जरी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें देशभर से 200 से अधिक चिकित्सक शामिल हुए। संयोजक डॉक्टर हिमांशु यादव ने बताया कि लेप्रोस्कोपी से हर्निया, पथरी, कैंसर समेत कई तरह की बीमारियों की सर्जरी आसान हो गई है। इससे चीर फाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ती। अति सूक्ष्म छिद्र के जरिए से सर्जरी हो जाती है, जिससे रक्तस्राव कम होता है। इससे मरीज जल्दी ठीक होने के साथ अस्पताल में ज्यादा दिन भर्ती रहने की जरूरत नहीं पड़ती है। कार्यशाला में नई तकनीकी के बारे में प्रशिक्षु चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया गया।