फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उत्तरी बाईपास पर टोल प्लाजा तैयार, जल्द लगेगा शुल्क

उत्तरी बाईपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को जल्द टोल टैक्स देना होगा। बाईपास पर टोल प्लाजा बनकर तैयार है गया है। अगले महीने से टोल वसूली शुरू हो सकती है। इसके लिए दरें तय की जा रही हैं। मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच करीब 400 करोड़ रुपये से 14 किमी. लंबा उत्तरी बाईपास बना है। बीते साल 4 दिसंबर को बाईपास का शुभारंभ हुआ था। चार महीने से एनएचएआई उत्तरी बाईपास से गुजरने वाले वाहनों का सर्वे कर रहा है। अब टोल टैक्स लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि टोल प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द ही टोल वसूली शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें