फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:सावन में शीतला माता मंदिर में उमड़ेगी आस्था, 20 और 27 जुलाई को लगेगा विशाल मेला

पंकज जैन Updated Mon, 06 Jul 2026 12:04 PM IST

आगरा। खंदारी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में सोमवार से वार्षिक मेले का शुभारंभ होगा। सावन में लगने वाला यह मेला शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। मेले में आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है तथा सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के सेवारत मनोज ने बताया कि मेले के दौरान शीतला माता मंदिर के कपाट प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। सुबह मंगला आरती के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी । उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार 'मसान के जल' के वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़ में धक्का-मुक्की से बचाने के लिए दो अलग-अलग ड्रमों में मसान का जल रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से जल प्राप्त कर सकें। व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। 20 जुलाई व 27 जुलाई को लगेगा बड़ा मेला तीसरे सोमवार 20 जुलाई और चौथे सोमवार 27 जुलाई को विशेष एवं विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों दिनों में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। देवी श्री मसानी माता मंदिर और श्री कुएं वाले बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनज़र अतिरिक्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारी की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें