फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दबंगों ने दलित युवक की रोकी घुड़चढ़ी की रस्म, बोले-अंजाम अच्छा नहीं होगा

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह युवक की घुड़चढ़ी के दौरान गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया। मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के हंसेला गांव का है। गांव में दलित युवक की घुड़चढ़ी की तैयारी चल रही थी। दूल्हा घोड़ी पर बैठने के लिए तैयार था। महिलाएं मंगल गान गा रहीं थीं। दूल्हा घोड़ी पर बैठकर निकलने लगा।यह दबंगों को नागबार गुजरा। इसी बीच गांव के कुछ दबंगों ने घुड़चढ़ी करने से मना कर दिया। धमकी दी कि परिणाम अच्छा नहीं होगा। हालांकि दबंगों के कुछ स्वजातीय लोगों ने ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन वे अपनी दबंगई के आगे मानने को तैयार नहीं थे। इसी दरम्यान दूल्हा के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबंगों में से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद घुड़चढ़ी की रश्म पूरी करवाई। थाने पहुंचे गांव के सम्भ्रांत लोगों के बीच दबंगों ने अपनी गलती मान ली। इसके बाद मामले में समझौता हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें