आगरा। ट्रांस यमुना स्थित भगवती बाग में खराद मैकेनिक दिनेश शर्मा की माैत के मामले में दूसरे दिन सोमवार को भी हंगामा हुआ। परिवार के लोगों ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। पत्नी और तीसरे बेटे के नाम को भी प्राथमिकी में जोड़ने की मांग की। काफी देर तक तकरार के बाद पुलिस ने माैके पर ही मृतक के बेटे के बयान लिए। इसके बाद प्राथमिकी में दो और नाम बढ़ा दिए। अब पुलिस ने मामले में विधिक राय ले रही है। वहीं, 15 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।