विश्व धरोहर सप्ताह के तहत शनिवार को ताजमहल परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में अलफिसा और सीनियर वर्ग में विनय प्रथम रहे। दो वर्गो में हुईं प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ उप अधीक्षक पुरातत्वविद आर के सिंह और आशीष कुमार ने किया। ताजमहल पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के दृष्टिकोण से ताजमहल का चित्र बनाया। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि जूनियर वर्ग में अलफिसा प्रथम, तुलसी द्वितीय, प्रेम तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार सुहानी, राखी और प्राची को मिला। वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 11 के विनय प्रथम, पूनम द्वितीय, लीसा तृतीय रहे। इसमें सांत्वना पुरस्कार पल्ल्वी और नंदनी को दिया। इस दौरान सहायक पुरातत्त्वविद डॉ आशीष कुमार, वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी,सीए तनुज दत्त शर्मा, दिलीप कुमार, वरिष्ठ फोटोग्राफर मोहित कुमार, जाकिर अली, सुरेश यादव, डोरीलाल के अलावा नगर निगम इंटर कॉलेज के अध्यापक एवं बच्चे शामिल रहे।