आगरा में ताजमहल के फॉरकोर्ट एरिया में ईरान से आया पर्यटक अचानक ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। ये देख उसके साथ मौजूद महिला पर्यटक और गाइड ने उसे संभाला। सूचना पर ताज पर मौजूद स्टाफ ने व्हील चेयर पर उसे बिठाया और परिसर से बाहर लेकर आए। यहां से उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।