आगरा। राजा मंडी बाजार स्थित विवादित लालचंद मार्केट में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब प्रशासनिक अधिकारियों का अमला भारी पुलिस बल के साथ पैमाइश करने पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन की संयुक्त टीम ने आगरा कॉलेज की बाउंड्री वॉल से लेकर मार्केट के चप्पे-चप्पे को नापा।