आगरा। शहर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में तृतीय खेल सांसद स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करेंगे। कुछ ही देर में उनका आगमन यहां पर होगा इससे पूर्व स्टेडियम में जोश और उल्लास से भरपूर माहौल है। यहां मनमोहक प्रस्तुतियां छात्रों के की ओर से दी गई। इसके साथ ही सुरक्षा के भी यहां खड़े इंतेजामत किए गए हैं। अग्निशमन की गाड़ी से लेकर एम्बुलेंस और सुरक्षा बल यहां तैनात किया गया है।