फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएन के बाल अस्पताल को मंजूरी, बनाई जा रही डीपीआर

आगरा। एसएन मेडिकल काॅलेज में एडवांस बाल अस्पताल के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ये लेडी लॉयल परिसर में बनेगा। लोक निर्माण विभाग की टीम सर्वे भी कर रही है। जल्द इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। इसका बजट 70 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें इलाज, जांच और ऑपरेशन की सुविधा होगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इंटीग्रेटेड योजना में 200 बेड का आधुनिक बाल अस्पताल बनेगा। ये आठ मंजिला भवन होगा। 150 बेड सामान्य वार्ड में होंगे। 50 बेड का नवजात सघन चिकित्सा कक्ष होंगे। इसमें अतिगंभीर बच्चों का इलाज होगा। जांच के लिए बच्चों को पैथोलॉजी विभाग नहीं जाना पड़ेगा। इसी में कलेक्शन सेंटर होगा। बच्चों में अस्थमा-टीबी और एलर्जी की बीमारी के लिए अलग से ब्रोंकोस्कॉपी लैब भी होगी। पेट की बीमारियों की जांच के लिए एंडोस्कोपी लैब भी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें