आगरा में ताजमहल परिसर में बुधवार को मुख्य परिसर स्थित गार्डन में सांप रेंगता नजर आया। इससे देसी-विदेशी पर्यटकों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। बुधवार दोपहर पर्यटक स्मारक के बगीचे के साथ फोटो शूट करा रहे थे। तभी गार्डन में सांप दिखाई दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पर्यटकों को सुरक्षा के लिहाज से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। सुरक्षित खाली जगह पाकर सांप झाड़ियों में चला गया। इसके बाद पर्यटकों का भ्रमण सुचारू रूप से शुरू हो गया।