फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्लास्टर गिरने से बच्चे की मौत के बाद बड़ा कदम, एसएन इमरजेंसी की पहली मंजिल खाली; बच्चा वार्ड पर लगा ताला

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की पहली मंजिल खाली करा दी गई। यहां पर सिर्फ आईसीयू ही संचालित हो रहा है। बच्चा वार्ड समेत अन्य को भूतल पर स्थापित किया जा रहा है। बच्चा वार्ड में ताला लगा दिया गया है। शुक्रवार को बच्चा वार्ड में भर्ती 10 साल के उमेर पर प्लास्टर गिर गया था। अगले दिन मौत हो गई। इस पर बच्चा वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। अब इस मंजिल को खाली कराते हुए बच्चा वार्ड में ताला लगाया गया। इसमें भर्ती मरीज के तीमारदारों के बयान टीम ने दर्ज किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें