फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 555 वां प्रकाश उत्सव 15 नवंबर से, माईथान में सजेगा कीर्तन दरबार

सिक्खों के प्रथम गुरु जिन्होंने जाति पाति का भेद मिटाया और सिक्ख धर्म की स्थापना की ऐसे गुरु गुरु नानक देव जी का 555 वा प्रकाश पर्व 15 नवंबर को देश और विदेश में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। इसी संदर्भ में एक प्रेस वार्ता और पोस्टर विमोचन गुरुद्वारा माईथान में किया गया। केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह ने बताया कि 15 नवंबर को प्रकाश पर्व पर सुबह का दीवान गुरुद्वारा माई थान पर प्रातः 7 बजे दोपहर 2.30 बजे तक होगा। जिसमें विशेष रूप से भाई मक्खन सिंह ऑस्ट्रेलिया वाले ,भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था,ज्ञानी कुलविंदर सिंह,ज्ञानी ओंकार सिंह,भाई बिजेंद्र सिंह,भाई मेजर सिंह स्त्री सिंह सभा गुरुद्वारा माईथान अपने कथा और कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें