फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में तेज रफ्तार कार ने सात को राैंदा, चार की माैत; लोगों ने किया हंगामा

अरुन पाराशर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:08 AM IST

आगरा में थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद मां-बेटे को राैंद दिया। इसके बाद भी चालक ने कार को नहीं रोका। कार डिवाइडर से टकरा गई। 3 पलटे खाने के बाद घर के बाहर बैठे लोगों पर पलट गई। चीखपुकार सुनकर लोग आ गए। उन्होंने कार के नीचे दबे लोगों को निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल ले गई। इनमें 4 को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों और परिजन ने हंगामा कर दिया। कार को उठाने पर जाम लगा दिया। मुआवजे की मांग की। आरोप लगाया कि कार चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने एक घंटे बाद समझाया। तब कहीं कार को कब्जे में लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें