आगरा में श्रीराम की बरात जनकपुरी पहुंचते ही मिथिलानगरी जयश्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। हर तरफ खुशी और उमंग बिखरी थी। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेद्र जादौन के निवास पर भगवान राम की बारात का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरान्त बारात जनक आवास (महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी) पहुंची। हर मन इतना आनंदित था कि बारात की अगवानी करते-करते राजा जनक (प्रमोद वर्मा) भी रानी सुनयना (मंजु वर्मा) संग बेटी सिया के वर के रूप में श्रीराम को देखकर खुशी से झूम उठे।