फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजकर डॉक्टर के खाते से 8.30 लाख रुपये निकाले

आगरा। साइबर ठगों ने यूनियन बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजकर ताजनगरी की चिकित्सक के खाते से 8.30 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। ताज नगरी फेज-1 निवासी डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से यूनियन बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजी गई। उनका खाता भी इसी बैंक में था। बैंक का संदेश समझकर फाइल फोन में इंस्टॉल कर ली। इसके बाद उनके बैंक खाते से चार बार में कुल 8.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने के सहयोग से साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें