आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी उत्सव पालीवाल ने अस्पताल संचालक मुकेश शर्मा, उसकी पत्नी ममता देवी और लोकेश शर्मा पर रुपये हड़पने का आरोप लगाकर थाना एत्माद्दौला में प्राथमिकी दर्ज कराई कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त 2017 को मुकेश और लोकेश उसके घर आए थे। उन्होंने बताया कि राहुल शर्मा आरएलडी अस्पताल में पार्टनर बन रहा है। उसे भी 25 प्रतिशत पार्टनर बनने के लिए 11 लाख रुपये लगाने को कहा। अस्पताल की कीमत 22 लाख रुपये बताई गई। आरोप है कि मुकेश की पत्नी ममता देवी ने भी रुपये लगाने पर परेशानी नहीं होने और समस्या आने पर रकम लौटाने का भरोसा दिया।