उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों से होने वाले सड़क हादसों पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है। यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर साफ कहा कि हर हाल में हादसों का ग्राफ कम होना चाहिए। चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच, मेडिकल टेस्ट, री-ट्रेनिंग और ओवरस्पीड पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।