आगरा। रिटायर्ड इंस्पेक्टर की पौत्री का युवक ने घर से निकलना दूभर कर दिया है। छह दिन पहले चोरी-छिपे घर में घुसने पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की तो आरोपी ने छात्रा के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसे बदनाम कर दिया। थाना सिकंदरा पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता और भाई पर प्राथमिकी दर्ज की है।