फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

आगरा के कालिंदी विहार स्थित सरकारी कंपोजिट विद्यालय में ध्वजारोहण कर 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रधानाचार्य विजय भारती ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को अपनाने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि पूर्व नगर शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि यूटा अध्यक्ष राजीव वर्मा रहे। कार्यक्रम में लोकेंद्र पाल सिंह, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. प्रीति कटियार, कोमल शर्मा, गीता बघेल, लता वर्मा, सुबोध सिंह चौहान सहित अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें