मथुरा के सौंख में बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली, लेकिन बारिश आफत बन गई। कस्बा हो या गांव हर तरफ जलभराव दिखा। गांवों में जलभराव इस कदर रहा कि लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया। मोहल्लों में भरा पानी ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। पहली बारिश में ही नगर पंचायत के इंतजामों की पोल खुल गई।